उत्तरकाशी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, बस के हुए दो टुकड़े, जानिए कैसे हुआ हादसा

By New31 Uttarakhand

मध्य प्रदेश से आये तीर्थ यात्रियों की बस उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डामटा से नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। घटना स्थल पर हैं पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है।

जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत में बताया कि वो अभी घटना स्थल पर हैं पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है।


जानकारी के मुताबिक बस यमनोत्री की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर डामटा और नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास करीब 500 मीटर खाई में गिर गई। रावत ने बताया कि बस में करीब 30 लोग सवार थे जिसमें अधिकतर लोगों की इस्तिथि गंभीर दिखाई दे रही है। जिला पंचायत सदस्य के मुताबिक बस में सवार यात्रियों में ज्यादातर की हताहत होने की खबर है फिलहाल छह घायलों को अस्पताल भेजा गया है देखिए मौके का वीडियो

Date : 06-June-2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.