हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम धामी का फूंका पुतला

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी में बदहाल सड़कों, सुशीला तिवारी महिला बेस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राजपुरा समेत शहर की कई सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में लापरवाही और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी सवाल उठाए।

हेमन्त साहू ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और सरकार की उदासीनता के चलते आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों का निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे। पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट और संदीप भसोड़ा ने भी सरकार पर गरीबों और छोटे दुकानदारों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं, जसविंदर भसीन और रेखा जाटव ने कहा कि जनता आगामी चुनाव में सरकार को जवाब देगी। प्रदर्शन में राजों टंडन, इशाक खान, कौशलेन्द्र भट्ट, संजू उप्रेती, ज्योति आर्या, रेनू आर्या, पंकज कश्यप समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.