एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन ने शिक्षा भवन में

By New31 Uttarakhand

चंपावत में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने पदोन्नति के लिए विभाग स्तर पर गोपनीय आख्या नहीं दिए जाने के विरोध में दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। बुधवार को एसोसिाएशन की और से शिक्षा भवन परिसर में धरना प्रदर्शन करने के साथ ही सीईओ के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि बेवजह पदोन्नति प्रक्रिया को अधर में लटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता और जीवन ओली के संचालन में धरना स्थल में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति संबंधी आदेश को छह माह का समय बीतने के बाद भी लागू नहीं किया गया है। निदेशालय स्तर से प्रधान सहायक से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्तर तक पदोनति के लिए गोपनीय आख्या तक नहीं मांगी गई है। जिससे कर्मचारियों को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। एसोसिएशन के जिला सचिव रविंद्र पांडेय ने कहा कि दो दिनी आंदोलन के बाद यदि जून २०२१ तक सभी पदों पर पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.