नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट 1 नवंबर 2026 से लागू कर दिए हैं। दिल्ली में अब इसकी कीमत 2,810 रुपये से बढ़कर 2,820 रुपये हो गई है। यानी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये का इजाफा हुआ है। इस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की लागत बढ़ सकती है। इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका है, हालांकि फिलहाल कीमतें बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और उसी के आधार पर नए रेट लागू किए जाते हैं।