तुषार कपूर को धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताते हुए अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। सलमान खान, रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों को धमकियां मिलने के बाद अब तुषार कपूर का नाम भी इस मामले में सामने आया है। तुषार कपूर ने फोन कॉल की जानकारी मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की और आवाज का मिलान अपने पास मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया। फिलहाल पुलिस कॉल की सत्यता और इसके पीछे की पूरी साजिश की जांच कर रही है। हालांकि, फोन करने वाले की ओर से गैंग का सदस्य होने का दावा किया गया है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.