टिहरी में दर्दनाक हादसा, गंगोत्री राजमार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, 6 लोगों की मौत

By New31 Uttarakhand

गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा 25 मई दोपहर करीब साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है। गंगोत्री हाईवे पर कंडीसौड़ तहसील के पास बीते दिन  सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई | पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ | उन्होंने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर कंडीसौड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई | बोलेरो चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रही थी | कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया | वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई | स्थानीय निवासियों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे | उन्होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई | साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी |

वाहन में सभी सवार युवा पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे | बीती सुबह ये युवा दो वाहनों में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे | तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Date : 26-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.