अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर पृथ्वीराज रिलीज के लिए तैयार है। ये यश राज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक फिल्म है। जो कि पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। अक्षय फिल्म में महान योद्धा पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे हैं जिसने भारत की रक्षा के लिए क्रूर आक्रमणकारी मुहम्मद गौरी को बहादुरी से लोहा लिया था। फिल्म में मानुषी पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं |

साल 2017 में मिस वर्ल्ड बन पूरी दुनिया में नाम कमाने वाली मानुषी छिल्लर जल्द ही फिल्मों में एंट्री करने वाली हैं। वे यश राज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में मानुषी अभिनेता अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। ‘सम्राट पृथ्वीराज’ बेखौफ और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित फिल्म है। अक्षय फिल्म में महान योद्धा पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं, मानुषी उनकी प्रेमिका संयोगिता के किरदार में हैं।
शूटिंग के दौरान का अनुभाव शेयर करते हुए मानुषी ने बताया कि उन्हें फिल्म के लिए तैयार होने में घंटो लगते थे। मानुषी ने बताया कि फिल्म में वेडिंग सीक्वेंस उनका सबसे लंबा शॉट था। इसके लिए 25 लोगों ने मिलकर 3 घंटे में उन्हें तैयार किया करते थे। इनमें कॉस्ट्यूम, ज्वेलरी, हेयर, मेकअप, टेलर आदि शामिल थे। मानुषी ने बताया, “मेकअप में ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट लगे क्योंकि मेरे निर्देशक राजकुमारी संयोगिता को यथासंभव नेचुरल दिखाना चाहते थे |
उन्होंने आगे कहा, “यह कुछ इस तरह था मानो कोई मेरे हाथों पर ‘आल्ता’ लगा रहा है, कोई मेरे पैरों में ‘आल्ता’ लगा रहा है, कोई मेरी कॉस्ट्यूम सिल रहा है, कोई मेरे बाल ठीक कर रहा है, कोई मेरा मेकअप ठीक कर रहा है, कोई मुझे ज्वेलरी पहना रहा है। अनगिनत लोग थे जो मेरे कॉस्ट्यूम्स और ज्वेलरी की परतें ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।

मानुषी ने यह भी बताया, ” मुझे पृथ्वीराज की कॉस्ट्यूम्स अच्छी लगी, क्योंकि वह बिल्कुल असली लग रही थीं। लेकिन वे भारी थे, ज्वेलरी बहुत भारी था। मेरे स्वयंवर के लिए एक दुपट्टा था जो मेरे सिर पर रखा गया था। सचमुच यह भारी था और मुझे सिर, गर्दन और पीठ के ऊपरी हिस्से में दिक्कत थी। मैं अपने सिर को सीधा नहीं रख पा रही थी। इसलिए, हर बार जब हम किसी सीन की शूटिंग रोकते थे तो 2 लोग आकर दुपट्टे को उठा लेते थे ताकि सारा भार मेरे सिर पर न पड़े।”
मानुषी की डेब्यू पृथ्वीराज का निर्देशन टेलीविजन सीरियल चाणक्य और फिल्म पिंजर के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म 3 जून, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
Date : 28-May-2022
Penned by Reeta Joshi