कोरोना केसों में आज फिर उछाल
कोरोना वायरस एकबार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है. जी हाँ भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज उछाल देखा गया है| देशभर से शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 21,880 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4,38,47,065 हो गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1.49 लाख के पार पहुंच गया है|
वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 60 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,930 हो गई है. देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या कुल 1,49,482 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है|
आपको बता दें की पिछले 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या में 601 मामलों की बढ़ोतरी हुई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.51 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,31,71,653 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है|
उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है
वही उत्तराखंड की बात करे तो कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति एक बार फिर गंभीर होती दिख रही है. लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ कि 200 के करीब नए केस राज्य में सामने आए. बुधवार को संक्रमण के चलते दो मौतें होने के बाद पिछले 24 घंटों के आंकड़े में कोई मौत रिपोर्ट नहीं की गई है. इस डेटा में चिंताजनक बात यह है कि कोविड-19 की संक्रमण दर 10 फीसदी का आंकड़े पर लगातार बनी हुई है. गुरुवार यानी 21 जुलाई को यह दर 9.95 फीसदी रही, जो एक दिन पहले 10 फीसदी के पार थी|
यह भी पढ़े –
कितने गंभीर हो गए हैं आंकड़े?
पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिस तरह से बढ़ रही है, उसने राज्य के प्रशासन को चिंता में डाल दिया है| देहरादून में जहां मामले सबसे ज़्यादा बने हुए हैं, उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 183 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 808 हो चुकी है| देहरादून में सबसे ज़्यादा 568 सक्रिय केस हैं. बुधवार को 750 और मंगलवार को 666 एक्टिव केस थे. बुधवार को 189 नये केसों के साथ ही दो मौतें भी रिपोर्ट हुई थीं, लेकिन गुरुवार के आंकड़े कुछ कम रहे. 117 मरीज़ों के स्वस्थ होने की भी रिपोर्ट दी गई. फिर भी संक्रमण दर को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है|
Date – 21.07.2022
Pennde By – Tanuja