CORONA UPDATE : 24 घंटों में एक बार फिर सामने आए 20 हजार से ज्यादा मामले, 1.45 लाख से ज्यादा मामले हुए सक्रिय

By New31 Uttarakhand

कोरोना वायरस की रफ्तार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है

भारत में कोरोनावायरस के नए केसों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ती जा रही है , जी हां पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी इजाफा दर्ज किया गया है.. वहीं लम्बे समय के बाद एक बार फिर सक्रिय मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। अब यह आंकड़ा 145,654 पर पहुंच गया है।

आपको बता दें की आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 20,557 नए मामले सामने आए। इससे पहले 19 जुलाई को 15,528 नए मामले सामने आए थे, जबकि 18 जुलाई को 16,935 नए मामले मिले थे, जबकि 01 जुलाई को 17,070 नए मामले सामने आए थे, आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.33 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.5 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

आपको बता दें की पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की जान गई है, जबकि पहले हुई 15 लोगों की मौत की जानकारी राज्य सरकारों द्वारा दी गई है। पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18,517 बताई गई है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 4.13 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 87.06 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 4,98,034 जांच की गई।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है

अब बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 148 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 152 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 666 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

बता दें की स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1432 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 109, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 11, अल्मोड़ा, बागेश्वर और टिहरी में दो-दो, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.45 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.37 प्रतिशत दर्ज की गई।

Date – 20.07.2022

Pennde By – Tanuja

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.