उत्तरकाशी में खाई में गिरी बस के हुए टुकड़े, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, खौफनाक मंजर देख डर गए लोग

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में रविवार को डामटा के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई | इस हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई | वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं | सभी यात्री मध्य प्रदेश के थे, इस भयंकर हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बस को खाई में पड़ा हुआ देखा जा सकता है | 

खाई में गिरी बस के परखच्चे उड़ गए

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सभी श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे | श्रद्धालु मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले थे | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं, जहां युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चलाया गया | हादसे के बाद खाई में गिरी बस के परखच्चे उड़ गए और जमीन शवों से पट गई | मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रूह कांप उठी |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए जिला प्रशासन को पीडितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए | यमुनोत्री मार्ग पर हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए |

पीएम और सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम धामी ने दुर्घटना में मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों को 1 लाख रू और घायलों को 50 हजार रू देने की घोषणा की है | वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुआवजे का एलान किया | मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की जाएगी | 

Date : 06-जून-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.