धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है | सोमवती अमावस्या पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करने आते हैं | ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर लीं हैं |
चार धाम यात्रा के चलते जहां पहले से ही हरिद्वार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवगमन है | सोमवती अमावस्या के दिन ये संख्या लाखों में तब्दील हो सकती है | ऐसे में पुलिस प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन 16 ज़ोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया है | चार धाम यात्रा के मद्देनजर अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है | इसी कड़ी में आज स्नान पर्व की ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को अधिकारियों द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए | जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त बैठक की गई | इस बैठक में मेला क्षेत्र में अनुभवी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास है सोमवती अमावस्या का स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े |
Date : 28-May-2022
Penned by Reeta Joshi