गर्व के पलः हल्द्वानी के वैभव बने इसरो में वैज्ञानिक, मेहनत ऐसे लाई रंग

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत और लगन से नित नई कामयाबी हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इस कड़ी में वैभव जोशी का नाम भी जुड़ गया है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में स्थित हल्दूचौड़ के वैभव जोशी का इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में वैज्ञानिक बन गए हैं। वैभव की कामयाबी से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के दीना गांव निवासी स्वर्गीय भरत नंदन जोशी के सुपुत्र वैभव जोशी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। वैभव ने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक और आईएसआई कोलकाता से एमटेक किया। वैभव वर्तमान में अपनी माता उमा जोशी के साथ पंतनगर में रहते हैं। वैभव के पिता भरत नंदन जोशी का 3 वर्ष पहले निधन हो गया था। उनकी मां पंतनगर यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डिस्पैच सेक्शन में कार्यरत हैं। बड़े भाई तुषार जोशी चंडीगढ़ की एक बड़ी कंपनी में सेवारत हैं। वैभव जोशी लालकुआं निवासी कांग्रेस नेत्री बीना जोशी एवं शेखर जोशी के भतीजे हैं। उनकी कामयाबी के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिचितों का घर पर बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया।

Date: 14-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.