आज से सैलानियों के लिए बंद हुआ कॉर्बेट का ढिकाला जोन, 15 नवंबर से फिर खुलेगा

By New31 Uttarakhand

आज से कॉर्बेट का चर्चित ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए बंद हो गया है, ये फैसला मॉनसून सीजन को देखते हुए लिया गया है| वहीं पार्क 15 नवंबर से मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।मॉनसून सीजन को देखते हुए 15 जून यानी आज से कॉर्बेट का चर्चित ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए बंद हो गया है | जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के उप निदेशक नीरज शर्मा ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन सहित सभी क्षेत्रों में पर्यटकों के रात्रि प्रवास पर 14 जून से मॉनसून के कारण प्रतिबंध लगा दिया है| पार्क 15 नवंबर से मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद पर्यटकों के लिए पार्क को खोल दिया जाएगा।

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में नाइट स्टे 15 नवंबर तक बंद कर दिया गया है | क्योंकि 15 जून से वर्षाकाल माना जाता जाता है| जंगल में बारिश होने पर कॉर्बेट पार्क में नदी-नाले उफान पर रहते हैं और कच्चे मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं,ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा का खतरा बना रहता है| कॉर्बेट प्रशासन हर साल वर्षाकाल में 15 जून से 15 नवंबर तक कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, झिरना, ढेला, सुल्तान आदि क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की सुविधा बंद कर देता है।

बता दें कि कॉर्बेट पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन पर्यटकों का काफी पसंदीदा रहा है. यह जोन 15 जून से मॉनसून सीजन की वजह से पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बंद कर दिया जाता है. 15 नवंबर से यह जोन पर्यटकों के लिए हर साल खोला जाता है।

Date : 15-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.