भाजपा के मुस्लिम नेता ने पीएम के ‘घुसपैठिया’ बयान को बताया गलत, पार्टी ने किया निष्कासित

By New31 Uttarakhand

कुछ दिन पूर्व पीएम मोदी ने राजस्थान में हुई रैली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक पुराने भाषण का हवाला देते हुए मुसलमानों पर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्हें ‘घुसपैठिए’ और ‘ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाला’ कहा था. जिसके बाद बीजेपी के बीकानेर माइनॉरिटी सेल के पूर्व अध्यक्ष उस्मान गनी ने इस विवादित बयान की आलोचना की। बता दे अब बीकानेर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस का कहना है की उस्मान को शांति भंग करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है जल्द ही उस्मान को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ धीरेंद्र शेखावत ने 27 अप्रैल को कहा कि तहकीकात के तौर पर दो-तीन दिन पहले जब उस्मान दिल्ली था तब उसके इलाके में पुलिस की एक गाड़ी भेजी गई थी।

जिसके बाद अब वो पुलिस स्टेशन आया और उसने थाने के आगे पुलिस से उलझने की कोशिश की तो हमने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही शांति भंग करने के लिए धारा 151 के तहत कार्रवाई भी की गई। हालाकि एक इंटरव्यू में उस्मान ने कहा था कि एक मुस्लिम होने के नाते उन्हें पीएम का बयान पसंद नही आया। जब भी वो बीजेपी के लिए वोट मांगने मुसलमानों के पास जाते है तो उनसे ऐसे बयानों को लेकर जवाब मांगा जाता है। साथ ही उस्मान ने ये भी कहा की पीएम मोदी पार्टी के एकमात्र सदस्य नहीं है और करोड़ों मुसलमान भी पार्टी के साथ जुड़े है। वही इसके बाद अनुशासन के उल्लंघन के लिए गनी को छह साल के लिए बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया। राज्य बीजेपी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि मीडिया के जरिए बीजेपी की छवि खराब करने की कोशिश की गई जिसके चलते उस्मान को निष्कासित किया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.