बद्रीनाथ धाम चोरी केस: प्रमोद नौटियाल की पुलिस रिमांड आज खत्म

By New31 Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में निलंबित बीकेटीसी (BKTC) चेयरमैन के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो रही है। रिमांड के दौरान स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच में कई अहम खुलासे किए हैं। SIT के अनुसार, प्रमोद नौटियाल के ठिकानों से सोना-चांदी, चांदी की एक मूर्ति और कई देशों की विदेशी करेंसी बरामद हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि कथित चोरी का कुछ सामान घर में छिपाकर रखा गया था।

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस आज प्रमोद नौटियाल को अदालत में पेश करेगी, जहां आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा। वहीं, SIT इस मामले की गहन जांच जारी रखे हुए है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित चोरी में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। अब सभी की निगाहें अदालत की कार्यवाही और SIT की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.