पिता के हाथों से फिसल कर 5 वर्षीय बालिका गंगा में बही, जानिए कैसे हुआ हादसा

By New31 Uttarakhand

ऋषिकेश के मुनिकीरेती स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय पालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी | गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Date : 05-JUNE-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.