रूडकी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया युवक के अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला  

By New31 Uttarakhand

रूडकी के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ढिलमजरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि विवाहिता के पति के एक अन्य युवती के साथ भी अवैध संबंध थे. जिसकी भनक दो माह पहले पत्नी को लग गई. इसी के चलते पति-पत्नी में तकरार होने लगी थी. वहीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है|

पति के थे अवैध संबंध: जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय नरगिस पुत्री रियासत निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल की शादी 4 साल पूर्व भगवानपुर थाना क्षेत्र के ढिलमजरा गांव निवासी फरमान के साथ हुई थी. वहीं दो माह पूर्व नरगिस ने अपने पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें एक युवती के साथ उसकी फोटो देखकर उसको शक हुआ. नरगिस ने जब इसकी जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि उसके पति के एक युवती के साथ अवैध संबंध हैं. जिस पर दोनों में आए दिन तकरार होने लगी. बताया जा रहा है कि बीते दिन अचानक नरगिस की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.

ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप: जिसपर उसके पति के चाचा ने नरगिस के परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी. वहीं आनन-फानन में परिजन भी वहां पहुंच गए. जिसके बाद नरगिस की उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा. वहीं नरगिस के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसको जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा है|

इस सम्बन्ध में भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि एक महिला की मौत सूचना मिली थी. जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की मौत तबीयत खराब होने के कारण हुई है. उधर परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा|

Date: 15-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.