उत्तराखंड में अभी लोकसभा चुनाव का चुनाव प्रचार और मतदान की राजनितिक हवा शांत हुयी थी की अचानक फिर से राज्य का युवा वर्ग पुनः चुनावी राजनितिक चर्चाओं में व्यस्त हो गया है, और उत्तराखंड बनने के बाद यह पहली बार देखने को मिल रहा है की राज्य का युवा वर्ग राजनीति में इतनी दिलचस्पी दिखा रहा है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का मतदान हो चूका है, इस दौरान बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ने भाजपा ज्वाइन कर विधानसभा की सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया जिससे बदरीनाथ विधानसभा रिक्त हो गयी, तो वही पूर्व में मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद मंगलौर विधानसभा भी रिक्त है ऐसे में उपचुनाव होना तय है।
साथ ही लोक सभा चुनाव में इस बार युवाओ ने टिहरी की सीट पर पुरे जोश से चुनाव लड़ा है लेकिन एक बार फिर युवाओ ने सोशल मीडिया पर उपचुनाव की चर्चा शुरू कर दी है दरअसल पुरे राज्य में बॉबी पवार अपना राजनितिक दायरा बड़ा रहे है जिसके लिए सोशल मीडिया में बॉबी ने एक ऑनलाइन फॉर्म भी अपनी टीम से जुड़ने के लिए निकला है जल्द ही युवा बद्रीनाथ को लेकर बड़ी बैठक के आयोजन करने की तैयारी में है। अब देखना ये है की 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद युवाओ का उत्साह किस ओर रुख लेता है वही एक तरफ उप चुनाव की चर्चा तेज है तो दूसरी तरफ निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है जो की हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार 30 जून तक समाप्त हो जाएंगे। हलाकि निकाय चुनाव की तिथि की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है।