धारदार हथियार से युवको पर हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

By New31 Uttarakhand

मसूरी, देहरादून मार्ग पर मैगी पॉइंट के निकट देर रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा स्थानीय दुकानदारों के साथ लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी वाहनों की मदद से स्थानीय लोगों द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया |

मसूरी में बीते दिन कुछ बदमाश लोगो ने स्थानीय दुकानदारों पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया | जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | वहीं घायलो का अस्पताल में ईलाज चल रहा है, हमला करने वाले युवक नशे में थे और वहां मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों से जमकर मारपीट करते हुए फरार हो गए |  जिनमें एक शिवसेना का नेता भी बताया जा रहा है, जिसके साथ करीब 20-25 लोग मौजूद थे | वहीं उनके साथ 4 महिलाएं भी शामिल थी |

जानकारी के मुताबिक देर रात कुछ लोग नशे की हालत में मसूरी से देहरादून की ओर आ रहे थे | इस दौरान मैगी प्वाइंट के पास उन लोगों ने स्थानीय दुकानदारों और  वहां मौजूद ग्राहकों से बदसलूकी की जिसका विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से स्धानीय लोगो पर हमला कर दिया | जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | वहीं अब घायलो का अस्पताल में ईलाज चल रहा है |

 घायलों में से एक युवक का विवाह 28 तारीख को होना है और युवक कार्ड देने के लिए अपने मित्र के यहां मैगी प्वाइंट पर आया था  | अब उसकी हालत नाजुक बनी हुई है | वहीं मामले को लेकर पीड़ीतो ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है, जिसकी जानकारी देते हुए | प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी | वहीं इस मौके पर प्रत्यक्षदर्शी सागर शर्मा ने बताया कि देर रात कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर उनकी दुकान के बाहर शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे | जिस पर उनको ऐसा ना करने के लिए कहा गया | लेकिन नशे में धुत होने के कारण उन्होंने अपने और साथी बुला लिए और वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की और धारदार हथियारों से 3 लोगों पर हमला कर दिया,जिससे कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है |

Date : 25-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.