खेत में बिजली गिरने से युवक की हुई मौत, कुछ ही दूरी पर मौजूद चाचा बाल-बाल बचे

By New31 Uttarakhand

नानकमत्ता के गांव मगरसड़ा में बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। हलाकि दुर्घटना में 10 फुट की दूरी पर काम कर रहे चाचा बाल-बाल बचे है। आपको बता दे बुधवार को ग्राम मगरसड़ा निवासी सचिन राणा बारिश में भीगते हुए घर से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित खेत में मेड़ बांधने के लिए गया था। साथ ही थोड़ी देर बाद उसके चाचा विनेश भी खेत की ओर निकले। और मेड़ बांधने के बाद करीब आठ बजे दोनों घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान तेज गरज के साथ सचिन राणा पर बिजली गिर गई और वह झुलस गया। वही कुछ ही दूरी पर उसके चाचा को जोरदार झटका लगा।

दरअसल विनेश ने किसी तरह अपने भतीजे को सड़क तक पहुंचाया। हलाकि ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि आपदा के नियमों के तहत कार्यवाही कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वही एसडीएम रविंद्र सिंह जुवांठा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दैवी आपदा मद से परिजनों को चार लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.