पुल के नीचे बेहोश मिली महिला,सीटी स्कैन कराया तो उड़ गए होश

By New31 Uttarakhand

देहरादून के थानो मार्ग पर बड़ासी पुल के नीचे सोनीपत निवासी एक महिला पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसका इलाज कराया तो दो दिन बाद सिटी स्कैन में पता चला कि उसके सिर में गोली मारी गई है, जो कि अभी सिर में ही फंसी हुई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। इसी बीच सोशल मीडिया पर महिला का फोटो देख हरिद्वार से उसकी बहन देहरादून पहुंची और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही आपको बता दें की सोनीपत से उसका पति भी गायब चल रहा है और महिला के ससुर की भी गुमशुदगी दर्ज है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

बता दें की एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी कि बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। रायपुर पुलिस ने वहां पहुंची तो देखा कि महिला के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को जब होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने महिला का अगले दिन सिटी स्कैन कराया।डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला के सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ है। इसके बाद सिटी स्कैन किया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। सिर में एक गोली अटकी थी। महिला फिलहाल बेहोशी की हालत में है। इसी बीच पुलिस ने उसके फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। फोटो को देखकर महिला की बहन काव्या निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार देहरादून पहुंच गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.