बता दें की साउथ स्टार अल्लू अर्जुन को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन का हर कोई दीवाना है। वे इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर हैं। सुपरस्टार की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी भी उनके साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। वहीं अब स्नेहा रेड्डी ने अब अपने टैलेंटेड पति की उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है।अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उनकी पत्नी स्नेहा की खुशी का ठिकाना नही है।
स्नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पति अल्लू संग अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें अपलोड की हैं जो 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए जाने से पहले क्लिक की गई थीं। पहली तस्वीर में स्नेहा रेड्डी अल्लू अर्जुन को कार्यक्रम के लिए तैयार होने में मदद करती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में कपल हाथों में हाथ डाले चलता हुआ नजर आ रहा है।स्नेह रेड्डी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक स्पेशल डे, एक यादगार याद! अपने काम के प्रति आपके कमिटमेंट को देखना हमेशा आनंददायक रहा है… प्यार और प्रशंसा से भरपूर’। तस्वीर में, अल्लू अर्जुन हमेशा की तरह एक व्हाइट एथनिक सूट में हैंडसम लग रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने सिग्नेचर पुष्पा हेयरस्टाइल और सनग्लासेस के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, स्नेहा रेड्डी आइवरी सिल्क सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे ब्राउन कलर के दुपट्टे के साथ पेयर किया था।