अजब गजब: गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो लड़के ने थमाया 7 लाख का ‘ब्रेकअप बिल’ लिखा चिप्स-पानी तक का हिसाब

By New31 Uttarakhand

जब लोग एक-दूसरे के साथ प्यार में होते हैं तो बड़ी से बड़ी चीज़ देने में पीछे नहीं हटते लेकिन जब ये रिश्ता टूटता है हर कोई वो नहीं कर पाता, जो चीन के शंघाई में रहने वाले एक शख्स ने किया. इस शख्स की गर्लफ्रेंड ने जैसे ही उससे रिश्ता तोड़ा तो उसने बाकायदा ब्रेकअप लॉग  बनाकर उस पर खर्च की गई पाई-पाई वापस मांग ली. सुनने में ये मामला काफी मज़ेदार लग रहा है लेकिन उस शख्स ने वाकई ऐसा किया है. उसके खर्च का ब्रेक अप लॉग इस वक्त चीन के सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है.

इस लॉग लिस्ट में पानी की बोतल से लेकर चिप्स और बाकी स्नैक्स का भी हिसाब-किताब लिखा गया है. वैसे मामला कुछ भी हो, लेकिन लड़के की याददाश्त और क्रिएटिविटी तो माननी ही पड़ेगी फिलहाल यह खबर सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है

चाइनीज़ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला शंघाई का है. लड़का यहीं का रहने वाला है और वो एक लड़की को सालभर से डेट कर रहा था… जब उन दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंचा तो लड़के ने मज़ेदार स्टेप उठाया… उसने कुल 3 पेज में डेटिंग के दौरान खर्च की गई एक-एक पाई का कम्प्यूटराइज़्ड लॉग तैयार किया. ये लॉग रिलेशनशिप के दौरान हर दिन खर्च किए गए पैसे का हिसाब था. चीन के सोशल मीडिया पर लड़के की ये डिटेल्ड ब्रेक अप लिस्ट जमकर वायरल हो रही है. कुछ लोग उसकी हरकत को सही नहीं मान रहे हैं तो वहीं बहुत से लोगों उसकी याददाश्त की भरपूर तारीफ की है।

Date: 21-June-2022
Penned by Tanuja Bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.