क्या है अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की थीम?

By New31 Uttarakhand

बता दें की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम आज से गुजरात के जामनगर में शुरू हो रहे हैं। यह तीन दिवसीय आयोजन भव्य स्तर पर हो रहा है, जिसमें देश-विदेश की चर्चित हस्तियां पहुंच रही हैं। उत्सव की शुरुआत से पहले नीता अंबानी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने इस सेलिब्रेशन की मुख्य थीम का खुलासा किया है। साथ ही यह बताया है कि प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए उन्होंने जामनगर को क्यों चुना है?नीता अंबानी ने बेटे प्री-वेडिंग फंक्शन से पहले एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं, ‘अपनी पूरी जिंदगी में मैं कला और संस्कृति से बहुत प्रभावित रही हूं। मैं इसके प्रति जुनूनी रही हूं। अब जब मेरे छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका से होने जा रही है तो मेरी दो महत्वपूर्ण कामनाएं हैं। एक तो अपनी जड़ों को सेलिब्रेट करना। जामनगर का हमारे दिलों में बसता है।

हमारे लिए इसका विशेष महत्व है। मुकेश और उनके पिता ने रिफाइनरी की शुरुआत की। मेरा करियर यहां से शुरू हुआ। इस रेतीली धरा को हरी-भरी बनाया’।नीता अंबानी ने कहा, ‘दूसरा, मैं इस उत्सव के जरिए कला और संस्कृति को ट्रिब्यूट देना चाहती हूं। हमारे हैरिटेज और संस्कृति की झलक इसमें नजर आए। हमारे प्रतिभाशाली कलाकारों के जरिए निर्मित हस्तकला का कौशल नजर आए, उनकी कड़ी मेहनत ने इस संस्कृति को पहचान दिलाई है। नीता अंबानी ने आगे कहा, ‘संस्कृति और परंपरा…ये नींव है भारतीय सभ्यता की और इस प्राचीन और पवित्र भारतभूमि को मैं दिल से नमन करती हूं’। जारी किए गए वीडियो में नीता अंबानी ऑरेंज कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह वीडियो काफी खूबसूरती से बनाया गया है। मालूम हो कि अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुक्रवार 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेंगे। इनमें देश और विदेश की कई हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। चर्चित बॉलीवुड सितारे जामनगर पहुंच चुके हैं। 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.