आज से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों को मिलेगी राहत

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है | राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच चुका है | बीते दिन शुक्रवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद भी तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है | वहीं हल्द्वानी में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास है | मौसम विभाग ने शनिवार से मैदानी ईलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने उम्मीद जताई है |

जानकारी के मुताबिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मद्देनजर 11 से 14 जून तक फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, जबकि पिछले 1 हफ्ते हीट वेव का अलर्ट चल रहा था | 12 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है इसके अलावा 13 और 14 जून को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश के आसार हैं राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा कुछ जगहों पर तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं भी है।

Date : 11-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.