उत्तराखंड में मोसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है बता दें की प्रदेशभर में आज यानि की सोमवार को बारिश होने के आसार हैं।साथ ही आपको बता दे की मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं।
वहीं, मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। साथ ही आपको बता दें की आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।