उत्तराखंड : में परा चड़ने के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं जी हां हल्द्वानी की बात करें तो यहाँ हाल यह है कि सुबह 10 बजे से ही तपिश परेशान कर रही है। चिलचिलाती धूप के साथ पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है.. ऐसे में लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं । दिनभर बाजारों में सन्नाटे जैसी स्थिति बनी रहती है.. लेकिन इस सब के बीच राहत भरी ख़बर यह है की आज बुधवार को गर्मी से राहत मिल सकती है.. आज मैदान से लेकर पहाड़ तक का मौसम का मिजाज बदल सकता है । साथ ही 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दें की मैदानों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून की दस्तक से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा, जिससे अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं-कहीं तेज गर्जना संग बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है ।

बता दें की राजधानी दून और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी कमी की पूरी संभावना है। अगले 24 घंटे में राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है ।
Date: 15-June-2022
Penned by tanuja bhauryal