देहरादून: राज्य में 15 जून से बारिश का अलर्ट, अब बदलेगा मौसम, इन जिलों को लेकर अलर्ट

By New31 Uttarakhand

भीषण और तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब राहत की खबर सामने आई है कि 15 जून से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तेज हवाओं के साथ ही 15 और 16 जून को कई इलाकों में बरसात होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 और 14 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा 15 जून को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। और कई स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बारिश होगी 16 जून को भी बारिश में बढ़ोतरी होगी। नैनीताल, चंपावत , बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग में आकाशीय बिजली गिरने और कहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में यह बारिश 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ होगी।

Date: 13-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.