.दो दिन साफ मौसम के बाद फिर बारिश के आसार
साफ मौसम के बाद मंगलवार को प्रदेशभर में फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। खासकर देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेशभर में आज सुबह से ही बादल छाए हैं। मसूरी में घने बादल के साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। साथ ही यमुनोत्री में भारी बारिश के बाद राना गांव में पानी घुस गया है ,और बदरीनाथ हाईवे के साथ ही 211 सड़कें बंद हो गई है ।
.राष्ट्रीय राजमार्गों सहित तमाम राज्य और जिलो के मार्गों को खोला
लोनिवि सहित दूसरी एजेंसियों ने एक दिन पहले बंद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित ,तमाम राज्य और जिला मार्गों को खोलने में कामयाबी पाई है , लेकिन ग्रामीण सड़कों का नंबर देर से आने के चलते अभी भी 190 सड़कें बंद हैं। वही सोमवार को प्रदेश में कुल 211 सड़कें बंद रहीं है। और लोनिवि की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में नौ राज्य स्तरीय मार्ग, नौ जिला मुख्य मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग, 83 ग्रामीण सड़कें और 107 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हो गईं।
.राना गांव में सड़क का मलबा और पानी घरों में घुसा
यमुनोत्री क्षेत्र से लगे राना गांव में सड़क का मलबा और पानी लोगों के घरों के आंगन तक पहुंच गया।बता दे की यमुनोत्री में भारी बारिश के बाद राना गांव में पानी घुसा है , और बदरीनाथ हाईवे के साथ ही 211 सड़कें बंद हो चुकी है,जिसके बाद पानी देखकर ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर गुजारी है।वही केदार सिंह चौहान का आवासीय मकान मलबे की चपेट में आने से परिवार सहित रातभर पूरी रात बाहर रहे।वही सड़कों को खोलने के काम में 240 जेसीबी मशीनों को लगाया है । इस दौरान कुल 74 सड़कों को खोलने में कामयाबी मिली है। जबकि 68 सड़कें सोमवार को बंद हुई थी । बता दे की 143 सड़कें एक दिन पहले से ही बंद थीं। वही ,प्रमुख सचिव लोनिवि आर के सुधांशु ने बताया कि शासन स्तर पर बंद सड़कों की लगातार समीक्षा की जा रही है। और बंद मार्गों को खोलने के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जहां तमाम अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है, वहीं खास हिदायत दी गई है, यदि काम में लापरवाही पाई गई तो किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा।
Date -12/07/2022
Pennde By -Naina