स्टेडियम में कुत्ता टहलाना IAS दंपती को पड़ा महंगा; एक लद्दाख, तो दूसरे का अरुणाचल प्रदेश हुआ तबादला

By New31 Uttarakhand

नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता टहलाना आइएएस अधिकारी और उनकी आइएएस पत्नी दोनों को ही महंगा पड़ा है। स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाली खबर वायरल होने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया है। संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा को त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में दिल्ली से लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया गया है।

दरअसल दोनों आईएएस अधिकारियों पर आरोप है कि अपने कुत्ते को  त्यागराज स्टेडियम में टहलाने की वजह से स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए तय समय से पहले बंद कर दिया जाता था | आरोप है कि शाम 8 बजे की बजाय स्टेडियम से खिलाड़ियों को शाम 7 बजे ही बाहर कर दिया जाता था | घटना की तस्वीर वायरल होने के बाद केंद्र सरकार ने मामले पर फौरन कार्रवाई करते हुए संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख कर दिया है तो वहीं उनकी पत्नी रिंकू डुग्गा को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है |

आपको बता दें कि वर्तमान में खिरवार दिल्ली के राजस्व आयुक्त हैं और दिल्ली पर्यावरण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल रहें हैं | हालाकि खिरवार ने उनके उपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है | लेकिन वायरल फोटों के साथ ही खिलाड़ियों और कोच का साफ आरोप है | कि उन्हें शाम 7 बजे से पहले ही मैदान खाली करने के आदेश दे दिया जाता था |

ऐसे में यह घटना कई बड़े सवाल खड़े करती है | क्या वाकैई हमारी नौकरशाही इस कदर हावी हो गई है कि ना तो उन्हें सरकार का डर है और ना ही अपनी जिम्मेदारियों का एहसास उम्मीद है कि आईएएस अफसर संजीव खिरवार और उनकी पत्नी से जुड़ा ये मामला देश में बेलगाम होती जा रही नौकरशाही को होश में लाने का काम जरुर करेगा |  

Date : 27-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.