Vikasnagar Encroachment:अतिक्रमण के खिलाफ विकासनगर में जल विद्युत निगम की जमीन पर जमकर चला बुलडोजर, 250 मकानों को किया ध्वस्त

By New31 Uttarakhand

जिला प्रशासन का विकासनगर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान दूसरे दिन सोमवार को अभियान रखा…भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 250 अवैध निर्माण और मकानों को धवस्त किया गया…. अभियान के तहत डाकपत्थर क्षेत्र में नहर के दोनों और बनाए गए अवैध भवनों को ध्वस्त किया गया.

शक्ति नहर किनारे जल विद्युत निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर बसी बस्ती पर रविवार की सुबह जमकर बुलडोजर गरजा….सुबह करीब आठ बजे से शुरू की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शाम छह बजे तक जारी रही… इस दौरान करीब ढाई सौ मकान ध्वस्त कर दिए गए। शेष बचे मकान और दुकानों को सोमवार को ध्वस्त किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही…बस्ती में छह जेसीबी के गरजने से ताश के पत्तों की तरह एक-एक कर मकान जमींदोज होते गए…बता दें कि शक्ति नहर के दोनों किनारों पर करीब 600 अवैध निर्माण गिराए जाने हैं, इसी के लिए अभियान शुरू किया गया है…कार्रवाई के पहले चरण में लगभग 300 निर्माण गिरा दिए गए हैं…शेष निर्माण पर आज कार्रवाई की जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.