वायरल हुआ मजदूरों का बनाया वीडियो

By New31 Uttarakhand

बता दें की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक कैद रहने वाले मजदूरों ने इस दौरान अपने मोबाइल से कई वीडियो बनाई। उन्होंने दिखाया कि किस तरह से वह जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। ऐसी कई वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई, जिनमें मजदूर बता रहे हैं कि कैसे उनके पास खानपान के पर्याप्त उत्पाद आ गए हैं। एक वीडियो मजूदरों के 13वें दिन की है। इसमें एक मजदूर बता रहा है कि वह कैसे सुरंग के भीतर जिंदगी काट रहे हैं। भीतर जिन बोतलों से भोजन आया है, वे रखी हुई हैं। सोने के लिए वाटर प्रूफ शीट बिछाई हैं, जिन पर कुछ मजदूर लेटे हुए हैं।

भीतर संतरे और सेब का अंबार लगा हुआ है। प्रशासन ने यह सभी खाने-पीने की चीजें इसलिए ज्यादा मात्रा में उपलब्ध कराई थी ताकि कोई विपत्ति और आने पर सभी 41 मजदूर इसका इस्तेमाल कर सकें। साथ ही आपको बता दें की बता दें कि मजदूरों ने नौ दिन गुजारा केवल ड्राई फ्रूट्स और चने खाकर किया। बाद में उन्हें बड़े पाइप के माध्यम से खाना भेजा गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.