बता दें की बागेश्वर में पुलिस ने उत्तरायणी के मेले को देखते हुए बाहरी व्यापारियों का सत्यापन करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 71 बाहरी व्यापारियों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान सत्यापन के संपूर्ण प्रपत्र नहीं भरने वाले सात व्यापारियों का चालान किया गया। उन लोगों को जिले से वापस लौटाया गया। कोतवाल नेगी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तरायणी मेले को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।साथ ही आपको बता दें की 20 जुलाई 2023 से बंद ऐतिहासिक झूलापुल की मरम्मत और आवागमन सुचारू करने का मामला बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने सरकार के सामने उठाया है।
विधायक के आग्रह पर सूबे के लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम को फोन कर ऐतिहासिक पुल की यथाशीघ्र मरम्मत कराकर, आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। छह महीने बाद भी पुल की मरम्मत न होने के विरोध में नौ जनवरी को व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया था। विधायक प्रतिनिधि गौरव दास ने लोनिवि मंत्री का वीडियो जारी किया है, जिसमें सतपाल महाराज ने डीएम को निर्देश देने की बात कही है। मंत्री का कहना है कि पुल की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा।व्यापारियों ने झूलापुल की मरम्मत और आवागमन शुरू करने की लिखित में तिथि न देने पर 13 जनवरी से बागेश्वर नगर का बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद करने और उत्तरायणी मेले का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को डीएम अनुराधा पाल ने व्यापारियों को वार्ता के लिए बुलाया। डीएम ने पुल की मरम्मत के लिए अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी व्यापारियों को दी।