लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में श्योक नदी में टी-72 टैंक हादसे में पांच जवान शहीद हो गए । जिसमें से एक जवान उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के बिशल्ड गांव का रहने वाला भूपेंद्र नेगी भी है, जो देश की सेवा करते हुए लद्दाख में शहीद हो गए। दरअसल भूपेंद्र नेगी का परिवार देहरादून में रहता है। वहीं भूपेंद्र नेगी के शहीद होने की सूचना के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छाई हुई है। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा। वही सूचना के मुताबिक सैन्य अभ्यास के बाद देर रात टी-72 टैंक वापस लौट रहा था। जो सासेर ब्रांगसा मे श्योक नदी पार करते वक्त अचानक जल स्तर बढ़ने से पांचो जवान सहित डूब गया। जिसमे भूपेंद्र नेगी भी सवार थे। वही उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही देहरादून में रह रही उनकी पत्नी, पिता और बच्चे गांव के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल भूपेंद्र सिंह का परिवार हाल में ही दिल्ली से देहरादून शिफ्ट हुआ था। जहाँ किराये पर रहकर वो अपना मकान बना रहे थे।
लद्दाख में टैंक अभ्यास हादसे में उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद