फिर ठंड से कांपा उत्तराखंड

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में मौसम बदला तो एक बार फिर से ठंड लौट आई है। शनिवार से शुरू हुई बारिश आज भी जारी है। मसूरी में देर रात से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टिहरी जिले में रात से लगातार बारिश जारी है। गौचर, कर्णप्रयाग, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली में भी बारिश जारी है। उधर, केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है।

जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। औली, वेदनी, रूपकुण्ड, बगची, थराली के ब्रह्माताल, भेंकलताल और गैरसैण के दूधातोली में जमकर हिमपात हो रहा है। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में तेज गर्जन के साथ रात भर बारिश हो रही है।उत्तरकाशी जिले में रात से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बंद है। मोरी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। उधर, श्रीनगर में रात से लगातार बारिश होने के कारण ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग धौलीधार के पास रुक रुककर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। जिससे एतिहातन पुलिस ने यातायात रुकाया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.