उत्तराखंड-मौसम विभाग ने जारी किया मौसम यलो अलर्ट, जानिये क्या है मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने जारी किया मौसम यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया मौसम यलो अलर्ट
By New31 Uttarakhand

मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के लिए 28 जून तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। किन किन क्षेत्रों में हो सकती है भारी बारिश आइए जानते हैं

मौसम विभाग ने प्रदेश में 29जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में 27,28, 29 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढे-

राज्य में फिर कोरोना ने दी दस्तक फिर से सामने आए कोरोना के नए मामले

शनिवार को जारी पूर्वानुमान में 29 जून को प्रदेश के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट के साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कह दिया गया है।

संभावना ये जताई जा रही है कि प्रदेश में मानसून आने की घोषणा कभी भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉

जल्द कैंची धाम आने वाले सैलानियों और यात्रियों को जाम से मिल सकेगा छुटकारा


कुमाऊं मंडल के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 को दायरा और बढ़ेगा और नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी बारिश होगी।
28 को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.