जल्द कैंची धाम आने वाले सैलानियों और यात्रियों को जाम से मिल सकेगा छुटकारा

By New31 Uttarakhand

देश विदेश में विख्यात कैंची धाम आने वाले सैलानियों और यात्रियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पर्यटन विभाग कैंची में बहुमंजिली पार्किंग बनाने जा रहा है। इसके लिए कैंची बैंड के पास 0.366 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है। यह सरकारी भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। धनराशि स्वीकृत होते ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

कैंची बैंड पर बहुमंजिली पार्किंग की योजना पर्यटन विभाग ने तैयार कर ली है। पर्यटन विभाग ने कुमाऊं मंडल विकास निगम को प्रस्ताव बनाने को कहा है। केएमवीएन पैंतीस करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा।

बता दें कि पार्किंग के ऊपरी स्थल पर व्यू प्वाइंट भी बनाए जाएंगे जहां पर सैलानी सेल्फी और फोटो ले सकते हैं….इसके साथ ही वाहन चालकों और लोगों के …आराम करने के लिए भी कमरे भी बनाए जाएंगे जानाकरी के मुताबिक KMVN 450 वाहनों की पार्किंग के लिए पैंतीस करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना रहा है जिससे की कैंची में जाम से लोगों को छुटकारा मिल सकें

Date: 25-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.