उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को होगा जारी

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद सत्र 2023 – 24 की कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे घोषित होने वाला है। वही रामनगर स्तिथ उत्तराखंड बोर्ड के मुख्यालय में सोमवार को बोर्ड सभापति महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में परीक्षाफल समिति की बैठक द्वारा ये निर्णय लिया गया। साथ ही इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। बता दें कि इस बार उत्तराखंड बोर्ड में दसवीं में 1,16,823 जबकि 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल थे।

दरअसल इस साल ये परीक्षाए 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को खत्म हुयी थी , जिसके बाद 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी पूरा हो चूका है। जिसमे 2024 में इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 201737 परीक्षार्थीयो ने परीक्षा दी, इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 156 सवेंदनशील जबकी 6 अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। साथ ही बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट इस परीक्षा परिणाम की घोषणा रामनगर उत्तराखंड बोर्ड में स्थित एनेक्सी भवन में करेंगे। जिसके बाद बोर्ड की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर परीक्षाफल अपलोड कर दिया जाएगा।

वही ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हमारी 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे सभापति की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। जिसको लेकर हमारे द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। वही 30 अप्रैल को सभी विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। हालांकि यूके बोर्ड द्वारा साइंस, आर्ट और कॉमर्स समेत सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही समय पर घोषित किया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.