उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जारी, 10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में रिया राजपूत ने किया टॉप

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 6 जून सोमवार यानी आज शाम चार बजे जारी कर दिए गए। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर में शिक्षामंत्री धन सिंह रावत जारी कर रहे हैं। रिजल्ट से जुड़ी लाइव अपडेट पाने के लिए दैनिक जागरण के साथ जुडे़ रहे हैं। यहां आपको टापर्स, रिजल्ट परसेंटेज और शानदार सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां मिलेंगी।

10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में रिया राजपूत रिया राजपूत ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल जिले के मुकुल सिलस्वान ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में हरिद्वार जिले की रिया राजपूत ने 97.0 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

यहां चेक करें अपना रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षाफल को www.uaresults.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

Date : 06-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.