जोशीमठ की जेपी कॉलोनी में फूटे अज्ञात झरने ,झरने में छुपा है धंसने का रहस्य

By New31 Uttarakhand

शहर के सबसे निचले हिस्से में बसी जेपी कॉलोनी में फूटे झरने में शहर के घरों की दीवारों के दरकने, जमीन फटने और सड़कों के धंसने का रहस्य छुपा है। ये जमीन के नीचे जमा पानी है जो शहर में बने घरों, होटलों और भवनों की बुनियाद को खोखला कर रहा है।

बता दे की हैरत की बात यह है कि तबाही के मुहाने पर सीढ़ीदार ढंग से बसे इस शहर में कोई सरकार अब तक ड्रेनेज सिस्टम का इंतजाम नहीं कर पाई। वहीं बरसात का कुछ पानी ढलान पर बसे इस शहर में ऊपर से नीचे उतरता हुआ नीचे बह रही अलकनंदा नदी में मिल जाता है। और बाकी पानी शहर की उस धरती में रिसता रहता है, जो ग्लेशियर से बहाकर लाए गए लूज वोल्डर और मिट्टी के मलबे से बनी है।

वहीं आधुनिक टाउनशिप के रूप में बसी जेपी कॉलोनी में जब सब लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब अचानक एक झरना फूट पड़ा।और अब इस झरने का मटमैला पानी दिन रात लगातार बह रहा है।जिसकी वजह से दरारें बढ़ती जा रही हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.