कॉर्बेट फाल में नहाते हुए डूबे दो छात्र, नहाने पर लगा प्रतिबंध

By New31 Uttarakhand

बता दें कि बीते दिन रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज में पड़ने वाले कॉर्बेट फॉल में रुद्रपुर के छात्रों का एक ग्रुप घूमने आया था, जिसमें से दो छात्र 18 साल के रिक्की मंडल और 19 साल के अभिजीत अधिकारी फॉल के पानी में नहाने के लिए उतर गए थे और तभी किसी की नजर पानी में बेसुध पड़े,रिक्की मंडल पर पड़ी | जिसके चलते अफरा तफरी का माहौल बन गया | इस दौरान बेसुध पड़े रिक्की को किसी पर्यटक के वाहन में बाजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | जबकि एक अन्य छात्र अभिजीत अधिकारी की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका |

वहीं SDRF  के जवानों ने दोबारा से अपना रेस्क्यू अभियान शुरू करते हुए कुछ घंटों के बाद फाल में डूबे दूसरे छात्र अभिजीत का शव भी बरामद कर लिया | बता दें कि कॉर्बेट फॉल में काफी ऊपर से पानी गिरने के कारण यहां अब तक कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जिसके बाद से वन विभाग ने फॉल में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है | लेकिन फिर भी कई लोग पानी में नहाने के लिए उतर आतें हैं |

Date : 16-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.