सल्ट में साढ़े तीन लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

नशामुक्त पहाड़ की थीम पर कप्तान के निर्देश पर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश को एक बार फिर अभियान शुरू किया है। इसी के तहत सल्ट थाना गेट के पास कार से पुलिस ने 23.40 किलो गांजा बरामद किया। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है। पहला आरोपित पहाड़ से दिल्ली टैक्सी चलाता है जबकि दूसरे का राजधानी क्षेत्र में अपना घर है और वह वहीं प्राइवेट नौकरी करता है।

एसओ देवेंद्र सिंह राणा ने एसओजी टीम के साथ सल्ट गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। कार डीएल 3सीसीएल 4429 की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के तीन कट्टों से 23.400 किलो गांजा बरामद किय या। अंतरराष्टीय बाजार में मादक पदार्थ की कीमत 3.51 लाख रुपये आंकी जा रही है। पलिस ने तस्करी में लिप्त पंकज सिंह नेगी पुत्र आलम सिंह निवासी भंगलवाड़ी कुलांटेश्वर हाल निवासी इ-151/7 विश्वकर्मा कालोनी बदरपुर दक्षिण दिल्ली व देवेंद्र सिंह रावत पुत्र गोविंद सिंह निवासी मटखाली गांव कुलांटेश्वर (दोनों सल्ट ब्लाक) को गिरफ्तार कर लिया।

बाद में तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिय गया। पुलिस के अनुसार गांजा सल्ट के दूरस्थ क्षेत्रों से जमा कर रामनगर फिर दिल्ली बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। आरोपित देवेंद्र सिंह रावत पेशे से चालक है और सराईखेत से दिल्ली टैक्सी चलाता है। दूसरे आरोपित पंकज सिंह नेगी का दिल्ली में भी घर है। वह राजधानी में प्राइवेट नौकरी करता है। कप्तान प्रदीप कुमार राय ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। टीम में कांस्टेबबल संजू कुमार, मंसूर, श्याम सिंह शामिल रहे।

Date :06-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.