राजपुर रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दून, कोरोनेशन और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त चारों युवक कार से मसूरी घूमकर देहरादून लौट रहे थे।
कोतवाली डालनवाला इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि राजपुर रोड होटल कालसन के सामने एक कार पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में चार युवक गंभीर रूप से घायल मिले। घायल युवकों की पहचान जयेश , शिवा राणा , कुशराग चौधरी,इशांत गहलोत के रूप में हुई है। साथ ही आपको बता दें की चारों युवकों को सरकारी और प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए मैक्स अस्पताल, दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचित किया गया। साथ ही बताया जा रहा है कि शिवा राणा और कुशराग चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।