हल्द्वानी में अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी में मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध असलहों का कारोबार करने वाले दो लोगों को रविवार देर रात लामाचौड़ चौकी क्षेत्र स्थित बावनडांठ नाला के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 12 बोर की देशी बंदूक और तमंचा समेत चार कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया है। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। रविवार रात मुखानी एसओ विजय मेहता, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर और लामाचौड़ चौकी प्रभारी मनोज अधिकारी चेकिंग कर रहे थे।

तभी बावनडांठ नाले के पास संदिग्ध कार को चेक किया गया। बताया कि कार में दो लोग बैठे थे। इनमें एक कुसुमखेड़ा निवासी 29 वर्षीय अनिल सिंह और दूसरा गैस गोदाम रोड निवासी 24 वर्षीय सर्वेश कुमार था। कार की तलाशी ली गई तो अनिल के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा दो कारतूस और सर्वेश के पास से 12 बोर की एक देशी बंदूक और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूपी और यूएसनगर से अवैध असलहे लाकर नैनीताल व अन्य जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस को यूएसनगर में अवैध असलहों की फैक्ट्री होने का भी शक है। इसे लेकर भी छानबीन की जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.