50 साल से अधिक उम्र के यात्रियों को स्वास्थ्य जांच के बाद ही केदारनाथ जाने की मिलेगी अनुमति, पढ़िए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

  अब 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालु स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही केदारनाथ जा सकेंगे। धाम में हृदयगति रुकने से हो रही मौतों को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। सोनप्रयाग में ऐसे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण में चार श्रद्धालु अनफिट मिले, जिन्हें केदारनाथ नहीं जाने दिया गया।

केदारनाथ धाम में हृदयगति रुकने से अब तक कई श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है इसी को देखते हुए धाम में 50 साल से अधिक उम्र वाले श्रद्धालुओं की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग पर चार टीमें  तैनात की हैं | इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 50 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा | साथ ही उन्होंने बताया कि पड़ाव पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारियां भी दी जा रही हैं |

केदारनाथ जाने वाले ऐसे यात्री जो 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं, उनका अनिवार्य हेल्थ चेकअप होगा और हेल्थ चेकअप में फिट पाए जाने के बाद ही उन्हें केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी | बता दें कि अभी तक केदारनाथ जाने वाले एक हजार यात्रियों की ही रोजाना सोनप्रयाग में जांच की जा रही थी | लेकिन अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आदेश के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी गई है | जिसको लेकर CMO डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 50 साल से ऊपर के हर यात्री का हेल्थ चेकअप शुरू कर दिया है और बिना स्वास्थ्य परीक्षण के यात्री को यात्रा पर जाने से रोक दिया जाएगा |

Date : 24-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.