जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा: पांच दोस्तों समेत छह की मौत, परिवार कर रहे थे वापसी का इंतजार

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहा था। दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरने के बाद जोशीमठ घाटी के पास उसका संपर्क टूट गया और चाई गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले पांचों यात्री बेंगलुरु के रहने वाले थे। उनकी पहचान एचएस नटराज (51), प्रताप निंगराजू (41), सुधीर के (49), शंकर गौड़ा (39) और अरुण सालुंके (44) के रूप में हुई है। पायलट की पहचान हिमांशु सभरवाल के रूप में की गई है।

मृतकों में एचएस नटराज ‘विद्या भारती’ शिक्षण संस्थान के प्रमुख थे, शंकर गौड़ा वकील और प्रताप निंगराजू सिविल कॉन्ट्रैक्टर थे। प्रताप अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ बेंगलुरु में रहते थे। पांचों दोस्त तीन दिन पहले तीर्थयात्रा पर निकले थे और शुक्रवार शाम घर लौटने वाले थे। प्रताप के साढ़ू प्रज्वल ने बताया कि परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन हादसे की खबर मिल गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए राहत-बचाव कार्य की निगरानी और हादसे की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। हादसे के बाद ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर बेड़े को एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.