दर्दनाक हादसा …दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत

By New31 Uttarakhand

बता दें की बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बता दें की बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ।

वहीं इस हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।साथ ही आपको बता दें की शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.