आज पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास

By New31 Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पिथौरागढ़ में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। बागेश्वर से कनालीछीना तक नेशनल हाईवे डबल लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा साेमेश्वर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल और चंपावत में 50 बेड का अस्पताल बनेगा। प्रधानमंत्री सब्जी और फल उत्पादन के लिए पॉली हाउस योजना और सेब बगीचे बनाने के लिए प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी करेंगे।पीएमओ ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया है।

बृहस्पतिवार को मोदी पिथौरागढ़ में जनसभा करने के साथ कुमाऊं क्षेत्र के विकास के लिए 4200 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे।टनकपुर से घाट तक भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट कार्य, एसडीआरएफ में फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रेक्चर और रेस्क्यू उपकरणों का विस्तारीकरण, 20 मॉडल कॉलेज, 15 हॉस्टल और कंप्यूटर लैब, हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी मैदान, मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम, पिथौरागढ़ के हाट कालिका गंगोलीहाट, नैनीताल के नैना देवी मंदिर के अवस्थापना विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कौसानी-बागेश्वर सड़क, धारी-डोबा-गिरिछीना सड़क, अल्मोड़ा-पनार, टनकपुर-घाट सड़क का लोकार्पण करेंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.