कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले कसेरूवा नाले के पास जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया । बताया जाता है कि जब वन कर्मियों की टीम महिला के शव की खोजबीन कर रही थी तो जंगल में बाघ महिला के शव के ऊपर बैठकर उसे खा रहा था वही इसपर गुस्साए ग्रामीणों ने आज कॉर्बेट पार्क के ढेला और झिरना पर्यटन जोन में जमकर प्रदशन किया गुलदार द्वारा अभी तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में कई ग्रामीणों को जहां एक ओर अपना निवाला बनाया जा चुका है तो वही यह जानवर कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बन चुके हैं वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन इस क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने में महकमा पूरी तरह नाकाम हो रहा है..वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने कॉर्बेट प्रशासन व शासन प्रशासन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर 3 फरवरी तक इस बाघ को नहीं पकड़ा गया तो वह 4 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे कॉर्बेट पार्क के झिरना पर्यटन जोन गेट पर आत्मदाह करेंगे
रामनगर में बाघ ने फिर किया हमला