लगातार टाइगर 3 की कमाई में गिरावट जारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की सलमान खान की टाइगर 3 लगातार चर्चा में है। फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया था। अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट नजर आई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, टाइगर 3 के साथ हॉलीवुड फिल्म द मार्वल्स भी बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है। यह फिल्म भी अब तक उम्मीद के मुताबिक अच्छा बिजनेस नहीं कर सकी है। इन दोनों फिल्मों के अलावा, 12वीं फेल की रफ्तार भी गुजरते वक्त के साथ धीमी हो चली है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार (16 नवंबर) को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।सलमान खान की टाइगर 3 की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। फिल्म को लेकर निर्देशक मनीष शर्मा का दावा था कि दर्शकों को यह फिल्म आश्चर्यचकित कर देगी। हालांकि, फिल्म के कलेक्शन पठान जैसे धमाकेदार नहीं रहे हैं। पहले दिन पहले और दूसरे दिन फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन तीसरे दिन से फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है।रविवार को फिल्म ने 44.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वहीं, सोमवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए 59.25 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे और चौथे दिन फिल्म का बिजनेस क्रमशः 44.3 करोड़ और 21.1 करोड़ रहा था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ टाइगर 3 की कुल कमाई 188.96 करोड़ हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो सकती है। टाइगर 3 से दो दिन पहले भारत में द मार्वल्स भी रिलीज हुई है। यह फिल्म मार्वल्स के बैनर तले बनी अन्य फिल्मों जैसा कारोबार करने में असफल साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ पचास लाख से ओपनिंग ली। इसके बाद दूसरे, तीसरे दिन फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख की कमाई की, लेकिन वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को यानी सातवें दिन फिल्म ने 99 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई अब तक कुल 12.06 करोड़ ही हो सकी है।इन दोनों फिल्मों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर 12वीं फेल लगातार झंडे गाड़ रही है। विक्रांत मैसी अभिनीय यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है। कम बजट में बनी विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई की है। हालांकि, कम स्क्रीन काउंट की वजह से फिल्म की कमाई धीमी होती चली जा रही है। 21वें दिन फिल्म ने 96 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.56 करोड़ हो गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.